नमस्कार ! हमारी वेबसाइट पर आपको सभी प्रकार की औषधि एवं दुर्लभ जड़ी- बूटी हरे पेड़ पौधे,बीज, पूजन सामग्री, तंत्र सामग्री एवं मूल्यवान अद्भुत रत्न मिल जाएंगे ।जिन्हें आप आसानी से ऑर्डर कर खरीद सकते है।
कोई भी औषधि या सामग्री आप बिना किसी झिझक के आर्डर कर सकते हैं नारायण वैद्यराज, हरदा
किसी भी प्रकार की समस्या एवं उसके संपूर्ण उपचार के लिए हमें संपर्क करें- नारायण वैद्यराज बाबा, हृदय नगरी हरदा
★★हमारे यहां पीलिया की औषधि एवं माला निशुल्क दी जाती है।★★
नारायण वैद्यराज बाबा,हरदा मध्यप्रदेश ,मोब.9425026963 ,8889013164
🙏जय गुरुदेव🙏 जय श्रीमहाकाल
।।जय आयुर्वेद।।
।। जय गुरु गोरक्षनाथ ।।
।। जय धन्वंतरि।।
Previous
Previous Product Image

अश्वगंधा का बीज 10 ग्राम

Original price was: ₹580.00.Current price is: ₹450.00.
Next

शंखपुष्पी चूर्ण

Original price was: ₹800.00.Current price is: ₹720.00.
Next Product Image

छोटी दूधी का चूर्ण यूफोरबिया मैक्रोफाइली (Euphorbia macrophyllae)50 ग्राम।

Original price was: ₹1,550.00.Current price is: ₹1,450.00.

श्वेतप्रदर की रामबाण औषधि ।

यह Ulcerative Colitis(खूनी संग्रहणी) की भी बहुत अच्छी औषधि हैं ।

गुड़मार बूटी, छोटी दूधी, पारसीक यवानी तथा जामुन की गुठली को लेकर समभाग जल में पीसकर झाड़ी के बेर जितनी गोलियां बना लें, इसमें से दो गोली सुबह और दो गोली शाम को ताजे जल के साथ सेवन करें। मीठी, तली, भुनी, अम्ल वाली वस्तुओं का परहेज रखें।

जब किसी माता को दूध आना बंद हो जाय तो दुग्धी के आक्षीर को 500 मिली की मात्रा में 10-20 दिन प्रात सायं पिला देने से लाभ होता है।

दूधी की 2 ग्राम जड़ को घोंट-छानकर दिन में तीन बार पिलाने से श्वेत और रक्त-प्रदर में लाभ होता है।

हरी दूधी को छाया में सुखाकर कूट-छानकर प्रतिदिन एक चम्मच दिन में दो बार खाने से रक्तप्रदर में लाभ होता है।

दूधी को कूट छानकर इसके 2-5 ग्राम चूर्ण को 2 चम्मच शक्कर के साथ खाने से कामशक्ति बढ़ती है। छोटी दूधी प्रतिदिन उखाड़कर साफ करके 15 ग्राम की मात्रा में लेकर 6 बादाम गिरी डालकर अच्छी तरह जल के साथ घोटकर एक गिलास में मिश्री मिलाकर दोपहर के समय सेवन से शुक्रमेह में लाभ होता है।

2 ग्राम दुग्धिका मूल चूर्ण का सेवन करने से आर्तव-विकारों का शमन होता है।

ताजी दूधी या सूखी हुई दूधी 20 ग्राम लेकर बारीक पीसकर इसमें 10 ग्राम गाय का मक्खन घोल लें। इसका लेप खुजली के स्थान पर करें और चार घण्टे बाद साबुन से धो डालें। कुछ दिन के सेवन से ही सब प्रकार की खुजली दूर हो जाती है।

एरंड बीज की मीगीं तथा दुग्धिका का स्वरस दोनों को महीन पीसकर विस्फोटक पर लगाना चाहिए।

दुग्धिका पञ्चाङ्ग स्वरस को लगाने से दद्रु का शमन होता है तथा पञ्चाङ्ग को तैल में पकाकर, छानकर लगाने से विसर्प में लाभ होता है।

दुग्धिका के पत्रों को पीसकर लगाने से त्वचा विकारों तथा व्रण का शमन होता है।

शरीर में कांटा चुभ जाय तो दूधी को पीसकर लेप करने से कांटा निकल जाता है।

नारायण वैद्यराज

मोब.9425026963

Add to Wishlist Already in Wishlist
Trust Badge Image

Description

oplus_0

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “छोटी दूधी का चूर्ण यूफोरबिया मैक्रोफाइली (Euphorbia macrophyllae)50 ग्राम।”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping cart

1

Subtotal: 280.00

View cartCheckout